ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त मनोनीत पार्षदगणों ने शिष्टाचार भेंट की

ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट करने पहुंचे नवनियुक्त पार्षद इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पार्षदों का पटका एवं माला पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर स्वागत एवं सम्मान किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जनप्रतिनिधि के रूप में हम सभी का दायित्व है कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और ऋषिकेश के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें। मुझे विश्वास है कि सभी मनोनीत पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।