ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की सटोरियो/जुआरियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही

कोतवाली रानीपुर

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है ।

उक्त अभियान के अन्तर्गत दिनांक 04.09.2026 की रात्रि में कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गैस प्लान्ट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दादूपुर स्थित रॉयल गेस्ट हाउस के पास झोपडियो में अवैध जुआ, सट्टा लगा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपित सलमान पुत्र रियासत ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार जनपद हरिद्वार को पकडा गया। आरोपित के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 1100/ रू0 नगद बरामद किए गए।

 

आरोपी के विरूद्ध थाने पर * जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

*नाम पता आरोपी-*

1- सलमान पुत्र रियासत ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार जनपद हरिद्वार।

 

*बरामदगी*-

सट्टा पर्ची व ₹1100/- नगद, सट्टा पर्ची

 

*पुलिस टीम-*

1. कानि0 गम्भीर तोमर,

2. कानि0 कुलदीप,