ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 18.10.2026 को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अदद नाजायज चाकू के साथ हिरासत मे लिया गया। प्रतिबंधित श्रेणी का शस्त्र अपने कब्जे में रखने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित पुत्र मुन्ना लाल, निवासी ग्राम बजौट, थाना प्रतापपुर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 45 वर्ष बताया। आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से मेरठ का निवासी है तथा 2–3 दिन पूर्व कलियर घूमने आया था। आरोपी ने स्वयं को नशे का आदी भी बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 263/2026, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
सुमित पुत्र मुन्ना लाल निवासी ग्राम बजौट, थाना प्रतापपुर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश
*बरामदगी*
एक अदद नाजायज चाकू।
*पुलिस टीम*
1. का0 परवेज
2. का0 भूपेन्द्र सिंह
