जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न
देहरादून,आज दिनांक 20/10/2026 को देहरादून क्षेत्रान्तर्गत के परेड ग्राउंड, दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर, सहस्त्रधारा रोड सहित समस्त थाना क्षेत्रों में दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जो सकुशल रूप से सम्पन्न हुआ।
त्यौहार को शांतिपूर्ण व सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किये गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस द्वारा कार्यक्रमो के दौरान सतर्क दृष्टि रखी गयी,
सभी कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीम नियुक्त की गई थी, साथ ही भीड़ नियंत्रण हेतु कार्यक्रम स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं बैरियर लगाए गए थे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं परेड ग्राउंड में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया।
More Stories
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीम ने 01 वारंण्टी को धर दबोचा
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के...
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
विकास नगर (देहरादून)। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर...
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त रुख — खुले में बिकने वाली मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्यप
उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने आगामी दिवाली और त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए राज्यभर के...
विजयादशमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश — ‘अंतर के रावण’ को मिटाने और सामाजिक समरसता का आह्वान
विजयादशमी के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए समाज में भाईचारे,...
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 17/06/2026 को वादी श्री राहुल अग्रवाल पुत्र श्री ईश्वर चन्द अग्रवाल निवासी मिस्सरवाला, डोईवाला देहरादून द्वारा...
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में होगा बड़ा बदलाव, 5 करोड़ रुपये में बैज से लेकर ध्वज तक बदलेगा स्वरूप
देवभूमि की सुरक्षा की कमान संभालने वाली उत्तराखंड पुलिस जल्द ही एक बिल्कुल नए और आधुनिक स्वरूप (New Visual Identity)...
