विधायक ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चमोली। विधायक भूपाल राम टम्टा ने घाट ब्लाक के आपदा प्रभावित सेरा गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि पिछले दिनो मोक्ष नदी मे आए जल प्रलय के कारण सेरा गाँव के देवेंद्र गुसाईं, महिपाल गुसाईं, सुरेंद्र नेगी, पुष्कर नेगी, अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह, शिकार सिंह, देवकी देवी, तारा देवी, विद्या देवी, अनीता देवी, पार्वती देवी सहित ग्रामीणों की 50 नाली से अधिक कृषि भूमि बह गई और आवासीय मकानों, गौशालाओं तथा घराट को काफी नुकसान पहुंचा थाा। लोगो ने रात को भाग कर अपनी जान बचाई और जब पानी कम हुआ तो लोग अपने घरों को वापस आए।
वहीं थराली विधायक ने सेरा गांव के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की बात कही। विधायक ने कहा कि शीघ्र गांव की सुरक्षा के लिए भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षा कार्य कराया जाएगा।
इस अवसर पर उनके साथ में अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड चमोली अरविंद सिंह नेगी, तहसील प्रशासन नन्दानगर, मण्डल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष खिलाप सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि देव सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन फर्स्वाण, रिटायर्ड कर्नल हरेन्द्र सिंह रावत, मण्डल महामन्त्री कृपाल सिंह, प्रधान सुमरे सिंह,महावीर सिंह, महिपाल सिंह गुसाईं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
