Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला
देहरादून: समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला। ओवैसी की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण बजट में 40 प्रतिशत की कटौती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग जिन्ना-प्रकार की संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं।
उत्तराखंड के सीएम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि ओवैसी जैसे लोग जिन्ना जैसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत को दुनिया भर में पहचान मिल रही है।
पिछले मंगलवार को भोपाल में भाजपा के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की ओर से यूसीसी की जोरदार वकालत करने के बाद विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि देश दो कानूनों पर नहीं चल सकता।
असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता का समर्थन करने के लिए पीएम मोदी पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि वह मुसलमानों को निशाना बनाना चाहते हैं और ‘हिंदू नागरिक संहिता’ लाना चाहते हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में तीन तलाक और पसमांदा मुसलमानों पर की गई टिप्पणी को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।
हैदराबाद के सांसद ने गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि सभी मुसलमान गरीब हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो मुसलमान उच्च वर्ग से हैं और वे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी से संबंधित हिंदुओं की तुलना में अधिक गरीब हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि सत्तारूढ़ भाजपा पिछड़े मुसलमानों के लिए आरक्षण का विरोध क्यों कर रही है?
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
