रायवाला थाने में महिला आयोग का निरीक्षण
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने रायवाला थाने में पहुंचकर महिलाओं से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने थाना अध्यक्ष राजेन्द्र खोलिया से केसों की प्रगति पर चर्चा की। 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर केस डायरी और रजिस्टर की स्थिति की समीक्षा की, जिसे उन्होंने संतोषजनक पाया। हेल्प डेस्क के कामकाज का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के संबंध में आने वाली हर शिकायत पर गंभीरता से और समयबद्ध कार्रवाई की जाए।
थाने में आने वाली प्रत्येक महिला के साथ पुलिसकर्मियों का व्यवहार सौहार्दपूर्ण, सम्मानजनक और संवेदनशील होना चाहिए।
कुसुम कंडवाल ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है, और इसमें इसे पूरी निष्ठा से निभाना है।”
More Stories
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत विकासखंड सहसपुर के शंकरपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा...
जनभागीदारी और सफाई मित्रों के सम्मान पर रहेगा विशेष जोर, 1 अक्टूबर को होगा महा श्रमदान
स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने और स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश...
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा...
‘सेवा संकल्प अभियान’: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उत्तराखंड में शुरू होगा एक महीने का जन-सेवा महाअभियान
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे राज्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर...
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण 20 सितंबर तक स्थगित
पिथौरागढ़/देहरादून: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम के अचानक बदले मिजाज और भूस्खलन के कारण सीमांत जिले पिथौरागढ़ में...
5.4 ग्राम स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत एसएसपी हरिद्वार के कुशल निर्देशन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम ने दिनांक 13.09.26 को चैकिंग के...
