मसूरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, हर सप्ताह सेक्टर वार होगी कार्रवाई
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मसूरी में बढ़ते अवैध निर्माणों को लेकर कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। शहर की नैसर्गिक सुंदरता और योजनाबद्ध विकास को बचाने के लिए प्राधिकरण ने सुनियोजित और चरणबद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
मसूरी में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति शिरकत करने पहुचें एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा प्राधिकरण क्षेत्र के सभी सेक्टरों में हर सप्ताह एक दिन पूरी टीम एक-एक सेक्टर में जाकर सर्वेक्षण और रैंडम चेकिंग करेगी। अवैध निर्माण मिलने पर नोटिस, सीलिंग और ज़रूरत पड़ने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिन भवनों को पहले सील किया गया है, अगर वहाँ दोबारा निर्माण मिला तो नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिससे मसूरी की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। वहीं, नियमानुसार मकान बनाने वालों के लिए प्राधिकरण ने अपने सॉफ्टवेयर में पूर्व-स्वीकृत आवासीय नक्शे अपलोड किए हैं, जिससे लोग सीधे ऑनलाइन आवेदन कर त्वरित स्वीकृति ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बारिश थमने के बाद मसूरी की सड़कों व फुटपाथों की मरम्मत शुरू की जाएगी। साथ ही जीरो पॉइंट पर बहुप्रतीक्षित मल्टी-लेवल पार्किंग का काम भी जल्द शुरू होगा। मसूरी क्षेत्र के लिए 1998 के बाद कोई हाउसिंग पॉलिसी नहीं आ पाई है। इसके लिए नई हाउसिंग कॉलोनियों के निर्माण की योजना लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत तैयार की जा रही है। जिसके लिए आवदेन मांगे गए हैं। आवेदनों का परीक्षण करने के बाद प्राधिकरण जमीन क्रय करेगा। उसके बाद हाउसिंग स्कीम धरातल पर उतारी जाएगी। प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हुसैनगंज में प्रस्तावित ईको पार्क का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
