नेहरु कॉलोनी क्षेत्र से लापता 02 नाबालिक गुमशुदा बच्चों को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने दिल्ली से किया सकुशल बरामद
थाना नेहरू कॉलोनी
दिनांक 04 सितंबर रात्रि में नेहरू कालोनी निवासी एक व्यक्ति द्वारा ने थाना नेहरू पर सूचना अकित करायी कि दिनाक 04-09-2025 को उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 11 वर्ष तथा उनके पडोस मे रहने वाला एक बच्चा उम्र 10 वर्ष बिना बताये घर से कही चले गये, जिन्हें उनके द्वारा काफी तलाश किया गया पर उनके संबंध कोई जानकारी नहीं हो पाई।वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0-311/25 धारा 137(2) BNS पजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिक बच्चों की तलाश हेतु थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम गठित करते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा बच्चो के घर व उसके आस पास के कैमरों के CCTV फूटजो को चेक करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से दोनो बच्चो के फोटो को आस पास के जनपदों तथा राज्यो में प्रसारित किया गया
साथ ही बच्चो के साथियों व अन्य लोगो से उनके संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व अन्य राज्यो की पुलिस के साथ आपसी समन्वय से पुलिस टीम द्वारा थाना पहाडग़ंज पुलिस दिल्ली की सहायता से दोनो नाबालिक बच्चो को रेलवे स्टेशन पहाड़गंज से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बच्चों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह दिल्ली घूमने जाना चाहते थे तथा रेलवे स्टेशन में मसूरी एक्सप्रेस को देखकर वह उसमें सवार हो गए तथा घरवालों को बिना बताए घूमने के लिए दिल्ली चले गए।
*पुलिस टीम*
1- उ०नि० धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक
2- का० श्रीकांत ध्यानी
3- का० अर्जुन सिंह
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
