अवैध निर्माणों पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज देहरादून और ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर नियमों और मास्टर प्लान के विपरीत हो रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर सील किया गया। एमडीडीए की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अवैध तरीके से हो रहे व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। 
संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर, सिमला बाईपास रोड, निकट झिवारेडी में विरेश जैन द्वारा लगभग 5 से 6 बीघा भूमि पर बनाए गए अवैध वेयरहाउस को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अभिषेक भारद्वाज, शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता जितेन्द्र सिंह, जैयदीप, मनवीर पंवार सहित सुपरवाइज़र मौके पर मौजूद रहे।
इसके अलावा, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश, निकट पुरानी चुंगी में पवन कुमार द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण और सैयद मोहल्ला, देहरादून में मुकेश द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भी सील कर दिया गया। ऋषिकेश की कार्रवाई में सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत, अवर अभियंता हर्षित मैठानी और सुपरवाइज़र मौजूद रहे।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों और मास्टर प्लान के विपरीत किए गए निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता से भी अपील है कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति अवश्य लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
