दून पुलिस ने SDRF तथा फायर सर्विस के साथ मिलकर आसन नदी मे फंसे 05 व्यक्तियो का किया सकुशल रेसक्यू।*
कोतवाली विकासनगर
आज दिनांक 11-08-2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से अलग अलग समय पर विकासनगर पुलिस को जुड़ली आदूवाला में आसन नदी में 02 व्यक्तियों तथा कुंजा ग्रांट आसन नदी के बीच टापू में 03 व्यक्तियों के फॅसे होने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर आवश्यक कार्यवाही हेतु तत्काल विकासनगर पुलिस SDRF व फायर सर्विस डाकपत्थर को सूचित कर
मौके पर रवाना हुई तथा मौके पर क्षेत्राधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में विकासनगर पुलिस, SDRF तथा फायर सर्विस की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए आसान नदी के तेज बहाव के बीच फॅसे पांचों व्यक्तियो का सकुशल रेसक्यू कर टापू से बाहर निकाला गया। पूछताछ में सभी व्यक्तियों द्वारा पशु चारा लेने नदी के बीच जाना तथा अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण नदी के बीच फसना बताया गया।
मौके पर रेस्क्यू किए गए सभी व्यक्तियों को बरसात के दृष्टिगत नदी के बीच में न जाने की हिदायत दी गयी।
*रेस्क्यू किये गये व्यक्तियों के नाम :-*
1- रविन्द्र कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी जुडली, आदूवाला, विकासनगर, उम्र 25 वर्ष
2- रविन्द्र कुमार पुत्र रंजीत निवासी जुडली आदूवाला, विकासनगर, उम्र 25 वर्ष
3- फ़रमान पुत्र इरफ़ान निवासी कुंजाग्राँट, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष
4- सोयब पुत्र गुफ़रान निवासी कुंजाग्राँट, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 24 वर्ष
5- कामरान पुत्र इमरान निवासी कुंजाग्राँट, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
