दुष्कर्म के दौरान छत से गिरी नाबालिग, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान
हरिद्वार जनपद के धनपुरा पथरी में कल 9 अगस्त को तीन युवकों द्वारा अपनी ही गांव की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया।

मामले में राज्य महिला आयोगी की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल से फोन पर वार्ता के क्रम में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए है।
मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो आरोपी फरार है, आयोग की अध्यक्ष द्वारा बाकी दो आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
एसएसपी डोभाल ने बताया कि पुलिस टीमों ने आज मुख्य आरोपी अरविन्द को 15 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन पथरी से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।
एसएसपी डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी अरविंद द्वारा नाबालिग को जानता था उसने उसे बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बाद में दो लड़कों को बुला लिया दो लड़कों ने उसके साथ अश्लील हरकत व बद्तमीजी की है। मुख्य आरोपी द्वारा पीड़ित नाबालिग द्वारा के साथ दुष्कर्म का मामला स्पष्ट हो गया है। बाद में वो उसे छत पर ले गए थे जहां बद्तमीजी के दौरान पीड़ित नाबालिग छत से नीचे गिर गयी। जिस कारण उसके गंभीर चोट लगी है। नाबालिग पीड़िता एम्स में एडमिट है। नाबालिग का मेडिकल हो गया है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता के 164 के बयान कल होंगे।
आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने मामले में गंभीरता से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है तथा पीड़िता को बेहतर उपचार के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कोई भी आरोपी बख्शा नही जाना चाहिए।
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
