किरायेदारों/ घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने वाले 11 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में किये चालान
*संदिग्धों की तलाश हेतु दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान*
*अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व मजदूरों के सत्यापन की करी कार्यवाही*
*नियमो का उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में की गई चालानी कार्यवाही*
*क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे 11 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, सत्यापन की करी कार्यवाही*
*कोतवाली सहसपुर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों, मजदूरों, घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिंनाक 03/08/2025 को सहसपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत खुशहालपुर लांघा रोड पर बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन हेतु टीम का गठन कर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई
तथा किरायेदारो का सत्यापन ने कराने वाले 11 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 1,10,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे 11 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा नियमो का उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों के मौके पर 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 2500/- का जुर्माना वसूला गया।
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
