शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना राजपुर
आज दिनांक 01-08-25 को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा दूरभाष के माध्यम से थाना राजपुर पर सूचना दी कि कुठालगेट राजपुर रोड पर वाहन संख्या: डीएल-09-सीएपी-7287 के चालक द्वारा खतरनाक ढंग से गाडी चलाते हुए अपनी तथा आने जाने वाले अन्य लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है।
साथ ही कार में सवार युवक कार की खिडकियों से बाहर लटके हुए तथा शोर शराबा करते हुए हुडदंग मचा रहे हैं। सूचना पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए कुठालगेट के पास ही कार को रोक कर चैक किया गया तो पाया कि कार के चालक दिशांत पवार पुत्र श्री प्रेमपाल पवार निवासी मुनिरका साउथ वेस्ट दिल्ली द्वारा शराब के नशे में गाडी चलाई रही थी तथा कार में सवार अन्य युवक सन्नी पंवार पुत्र धर्मेन्द्र निवासी शाहपुरजट दिल्ली, पंकज कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी जँहागीरपुर दिल्ली तथा अनिकेत पुत्र संजय निवासी मोलरबंद एक्सटेंशन बदरपुर बॉर्डर दिल्ली द्वारा वाहन की खिड़की से शरीर बाहर निकालकर शहर मे हुड़दंग मचाया जा रहा था। जिस पर पुलिस द्वारा कार चालक को मौके गिरफ्तार करते हुए वाहन को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया तथा वाहन की खिडकियों में बैठकर हुडदंग कर रहे अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण अभियुक्त:
01: दिशांत पवार पुत्र श्री प्रेमपाल पवार निवासी मुनिरका साउथ वेस्ट दिल्ली- चालक
02: सन्नी पंवार पुत्र धर्मेन्द्र निवासी शाहपुरजट दिल्ली,
03: पंकज कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी जँहागीरपुर दिल्ली
04: अनिकेत पुत्र संजय निवासी मोलरबंद एक्सटेंशन बदरपुर बॉर्डर दिल्ली
सीज किया गया वाहन: संख्या: डीएल-09-सीएपी-7287
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
