आपरेशन लगाम“ के अन्तर्गत दून पुलिस की कड़ी कार्यवाही।
*सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने, नियमों का उल्लंघन/हुड़दंग करने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर की गई कार्यवाही।*
*नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 3597 व्यक्तियों के विरूद्ध विगत एक सप्ताह में चालानी कार्यवाही कर वसूला 12,46,690/- रू0 का जुर्माना।*

*सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करने, ड्रंक एण्ड ड्राइव तथा नियमो का उल्लंघन करने वाले 290 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, वाहन में अवैध रूप से लाठी डण्डे रखने, शराब का परिवहन करने , वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहनों का संचालन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सडकों पर रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग आदि करने वालों तथा वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध “ऑपरेशन लगाम” के तहत वृहद स्तर पर कार्यवाही किये जाने निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में सभी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन लगाम ” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

विगत एक सप्ताह के दौरान ऑपरेशन लगाम के तहत दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
1- किये गये कुल चालान – 3597
2- मां0 न्यायालय के चालान- 931
3- मौके पर किये गये नगद चालान: 2666
4- वसूला गया जुर्माना – 12,46,690 /- ₹
5- गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की संख्या- 290

अभियान लगातार जारी है।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
