मसूरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने की महत्वपूर्ण पहल, स्वतंत्रता दिवस पर गरीबों को वितरित किये फल
मसूरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मसूरी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर गरीबो, पीआरडी जवानों, रिक्शा चालकों आदि को फल वितरित किए।
मसूरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नगर के विभिन्न स्थानों में जरूरतमंद लोगों को ताजे फल वितरित करने का कार्य किया, जिससे उनके उदार हृदय और स्वतंत्रता के प्रति आदर्श दिखा। इस दौरान विशेष ध्यान रखा गया कि नगर के हर हिस्से में रहने वाले जरूरतमंदों को इसका लाभ मिले। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर की गई यह पहल ने न केवल जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाला, बल्कि छात्रों के लिए भी एक अनूठा अनुभव साबित हुआ। छात्रों के लिए समाज के प्रति संवेदनशीलता, समाज सेवा और दया के महत्व को समझने का मंच बना। इसका उददेश्य छात्रों में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास दिलाना व आत्मविश्वास पैदा करना है।
More Stories
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत विकासखंड सहसपुर के शंकरपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा...
जनभागीदारी और सफाई मित्रों के सम्मान पर रहेगा विशेष जोर, 1 अक्टूबर को होगा महा श्रमदान
स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने और स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश...
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा...
‘सेवा संकल्प अभियान’: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उत्तराखंड में शुरू होगा एक महीने का जन-सेवा महाअभियान
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे राज्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर...
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण 20 सितंबर तक स्थगित
पिथौरागढ़/देहरादून: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम के अचानक बदले मिजाज और भूस्खलन के कारण सीमांत जिले पिथौरागढ़ में...
5.4 ग्राम स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत एसएसपी हरिद्वार के कुशल निर्देशन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम ने दिनांक 13.09.26 को चैकिंग के...
