स्ट्रीट क्राइम दून पुलिस का कड़ा प्रहार*

Read Time:3 Minute, 56 Second

*छिनौती की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया अनावरण।* 

 

*01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद।*

*घटना में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज।*

 

*थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून*

 

दिनांक 12/06/25 को श्री कुलदीप पुत्र श्रीपाल निवासी निकट बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी आकर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा रिस्पना पुल सुविधा सुपरमार्केट के पास से दि0 11/06/25 की रात्रि में उनके हाथ से उनका मोबाइल छीन लिया। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सं0 215/25 धारा 304(2) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

 घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। संदिग्धों के प्राप्त हुलिये के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। 

 पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 12/06/25 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से एक अभियुक्त को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से घटना से संबंधित छीना हुआ स्मार्टफोन बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताआंे की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजंाम दिया गया था। अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के वाद में जेल जा चुका है। 

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* गणेश रावत पुत्र सोबन सिंह रावत निवासी धोबी चौक के पास रेसकोर्स थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 38 वर्ष।

 

*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास*

(1) मु0अ0सं0- 269/17 धारा- 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली नगर देहरादून

 

*बरामदगी*

(1) एक स्मार्टफोन रेडमी कंपनी सफेद रंग

(2) स्कूटी सं०: यू0के0-07-बीएफ-6913

 

*पुलिस टीम:*

(1) उ0नि0 प्रवीन पुंडीर चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून।

(2) कानि0 संदीप छाबड़ी