घनानंद के 24 छात्र-छात्राओं के दल ने घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के निर्माण की जानकारी ली
मसूरी। अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कालेज के बीआईएस क्लब के 24 छात्रों के एक दल ने एम्मे सिलेंडर सेलाकुई में जाकर शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत गये व घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के निर्माण की जानकारी ली। मालूम हो कि बीआईएस भारत सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय के आधीन एक सरकारी विभाग है जो विभिन्न उपभोक्ता वस्तुओं के मानक तैयार करता है।
अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कालेज बीआईएस क्लब के 24 छात्र मेंटर शिक्षक विरेंद्र प्रसाद बेल्वाल, व अश्वनी बग्वाड़ी के नेतृत्व में सेलाकुई स्थित गैस सिलेंडर की फैक्ट्री में गये। जहां उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण घरेलू गैस व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के निर्माण की जानकारी ली।
इस मौके पर छात्रों ने सिलेंडरों की मैन्यूफैक्चरिंग की विभिन्न यूनिटों को देखा व उनकी गुणवत्ता जांच के बोर में जानकारी प्राप्त की। परिसर में नाप तोल, कटिंग, फिटिंग, मोल्डिंग, पालिंसिंग, व पेंटिंग को भी देखा। फैक्ट्री के प्रबंधक व सुपरवाइजर ने छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के अध्यापक विरेंद्र प्रसाद बेलवाल ने विभिन्न स्किल के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर बीआईएस की एसपीओ सरिता त्रिपाठी एवं उनके सहयोगी प्रवीण भी इस मौके पर मौजूद रहे।
More Stories
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
