उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, देहरादून में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) शुरू

देहरादून:उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा आम चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक अमले ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में राजधानी देहरादून में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (First Level Checking – FLC) की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है।

प्रशासनिक व्यवस्था और प्रक्रिया: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों के तहत रायपुर ब्लॉक स्थित ईसीआईएल (ECI-L) के तपोवन रोड स्थित आवासीय परिसर में यह कार्य शुरू किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के सख्त और स्पष्ट प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियरों की देखरेख में मशीनों की तकनीकी और आंतरिक जांच की जा रही है।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया बेहद पारदर्शी तरीके से चलाई जा रही है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि चुनावी प्रक्रिया पर नागरिकों का भरोसा और अधिक मजबूत हो सके। यह जांच प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी, और तय कार्यक्रम के अनुसार इसे रविवार तथा अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी सुचारू रखा जाएगा ताकि समय रहते सभी चुनावी उपकरणों को पूरी तरह सुरक्षित और तैयार किया जा सके।