डीएम के निर्देश अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत पर जिला प्रशासन की छापेमारी
जिला प्रशासन को आमवाला में अवैधरूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग किये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल के नेतृत्व में आमवाला अपरला एमबी होम निकट गंगा टावर तपोवन में छापेमारी की गई। छापेमारी में 19 घरेलू सिलंेडर, 15 व्यसायिक तथा 2 गैस रिफिलिंग किट तथ 2 कपड़े बरामद हुए जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया तथा
1 इलैक्ट्रानिक तराजू को जब्त कर लिया गया। अवैध रूप से गैस रिफिलिंग आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन होना पाया गया है। जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध थाना रायपुर में तहरीर दी गई है।
छापेमारी कार्यवाही के दौरान संयुक्त टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजयपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षण शशांक चौधरी व रजत नेगी, आदि उपस्थित रहे।
More Stories
देहरादून में आधी रात गोलियों की गूंज! पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को लगी गोली, दो पिस्टल बरामद
देहरादून। राजधानी देहरादून में शनिवार देर रात पुलिस और बाइक सवार दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पटेलनगर क्षेत्र...
हल्द्वानी में कार सर्विस सेंटर में भीषण आग से मची अफरातफरी, डेढ़ लाख की नकदी और लाखों का सामान जलकर राख
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।...
धामी के बड़े ऐलान: हर ग्राम पंचायत में खुलेगा CM खेल क्लब, दून में बनेगा अग्निवीर ट्रेनिंग सेंटर; PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
देहरादून। उत्तराखंड में खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को सेना में भर्ती के लिए तैयार करने की दिशा में...
ऋषिकेश अस्पताल की इमरजेंसी में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: डॉक्टर से गाली-गलौज और बोतल फेंकने का वीडियो वायरल
ऋषिकेश के सरकारी (उप जिला) अस्पताल के आपातकालीन वार्ड (इमरजेंसी) में मरीज के तीमारदार के रूप में आई एक महिला...
चमोली (जोशीमठ) हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी दुर्गम रास्ते पर जवानों की कड़ी चुनौती, DGCA और AAIB करेंगी जांच
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दुर्घटना में...
उत्तराखंड: यहां 82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रोते-बिलखते दिखे लोग; भारी पुलिस बल तैनात
रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के फेज-2 के तहत करीब 80...
