गढ़वाल सभा मसूरी की महिलाओं ने कचहरी परिसर में विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया
मसूरी। गढ़वाल सभा मसूरी द्वारा उपजिलाधिकारी के सहयोग से विभिन्न फलदार व देवदार, बांज के पौधों का रोपण किया, जिसमे गढ़वाल सभा से जुडी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
गढ़वाल सभा द्वारा कचहरी क्षेत्र में लगभग चार दर्जन से अधिक बांज, देवदार के साथ ही विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण में बड़ी संख्या में सभा से जुड़ी महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर गढ़वाल सभा की अध्यक्षा सुधा झल्दीयाल व महामंत्री नमिता कुमाई ने कहा कि पर्यावरण संरक्ष्ण के प्रति हम सभी को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते है, कोरोना काल में इन्ही पौधों के कारण अतिरिक्त आक्सीजन उपलब्ध हो पायी हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने घरों व आसपास में वृक्षा रोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए आगे बढ़कर सहयोग करें। उन्होंने आहवान किया हर पर्व पर पौधा रोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
इस मौके पर भरोसी रावत, रजनी पंवार, रेखा ढौंडियाल, शशी रावत, नीमा कान्त, सीमा जोशी, बीना रावत आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित रही।
More Stories
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रूट एवं पार्किंग व्यवस्था
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दृष्टिगत परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का प्रवेश पूर्ण रूप...
दमकल विभाग पहुंच दुर्घटना स्थल पर
फायर स्टेशन देहरादून आज दिनांक 22/01/2026 को समय 17:20 बजे PFT के माध्यम से सिटी कंट्रोल रूम द्वारा बताया गया...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में आवास विभाग को मिले नए आयाम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में आवास एवं नगर विकास से जुड़ी योजनाओं को गति...
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ली गई जिला चिकित्सालय की समीक्षा बैठक
स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के दिशा निर्देशानुसार बुधवार 21 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय देहरादून में मुख्य चिकित्सा...
एसएसपी दून के नेतृत्व में भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो पर दून पुलिस का कसता शिकंजा
कोतवाली रायवाला दिनांक 12-06-2025 को वादी श्री प्रताप सिह पुत्र स्व0 श्री अमर सिंह निवासी प्रतीतनगर, थाना रायवाला, जनपद देहरादून...
मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर आयुक्त नमामी बंसल संग किया नव निर्मित रोड का निरीक्षण
नगर निगम देहरादून द्वारा वार्ड संख्या 78, चौधरी कॉलोनी, आईएसबीटी के सामने लंबे समय से चली आ रही जलभराव की...
