केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन के बाद SDRF का राहत-बचाव अभियान, 9,000 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जारी मौसम के उतार-चढ़ाव और पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर...

*एक दिवसीय रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन* *19 युवाओं का दुबई की कंस्ट्रक्शन सेक्टर में हुआ चयन* *युवाओं ने प्रदेश सरकार का जताया आभार, कौशल के आधार पर मिलता है रोजगार* *देहरादून 29 सितंबर, 2026(सू. वि.)* सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले के दौरान मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत 19 युवाओं का दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार हेतु चयन हुआ। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में युवाओं को उनके कौशल एवं योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले के दौरान ऑन द स्पॉट 53 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। साथ ही 149 युवाओं को द्वितीय राउंड के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 19 युवाओं का चयन दुबई की कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी में हुआ है। रोजगार मेले में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार के अवसरों को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिसमे 300 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट, बजाज कैपिटल तथा स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियों के लिए 600 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कर रोजगार के लिए ने अपनी रुचि दिखाई। रोजगार मेले में देहरादून के साथ-साथ अन्य जनपदों से पहुंचे युवाओं ने भी अपनी योग्यता एवं प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त किए। वही टिहरी गढ़वाल से रोजगार मेले में आए फारसराम भट्ट ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले से उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार पाने का बेहतर अवसर दिलाते है। रोजगार मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा एक ही स्थान पर रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप बेहतर रोजगार प्राप्त हो रहा है।

देहरादून,सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार...

उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला: UPI मर्चेंट भुगतानों पर 0.4% MDR के निर्णय पर रोक लगाने से इनकार

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार के उस निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके तहत 2,000 रुपये से...

उत्तराखंड में मौसम का बदलता मिजाज: भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासनिक मुस्तैदी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय एवं मैदानी इलाकों में बारिश की तीव्र गतिविधि दर्ज की गई...

भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप टेकमी2स्पेस का ऐतिहासिक कदम: कक्षा में डेटा प्रोसेस करने वाले ‘MOI-1A’ सैटेलाइट के प्रक्षेपण की तैयारी

भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया मील का पत्थर स्थापित होने जा रहा है। भारतीय स्पेस स्टार्टअप...

उत्तरकाशी के कालिंदी पास में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 48 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाला गया

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र उत्तरकाशी जिले में स्थित कालिंदी पास (Kalindi Pass) ट्रैकिंग रूट पर मूसलाधार बारिश और अचानक खराब हुए मौसम के कारण...

SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले—संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों का जवाब दे कांग्रेस

देहरादून। निर्वाचन प्रक्रिया और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर महापौर सौरभ थपलियाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की...

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में भारत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 रजत पदक एवं 20...

उत्तराखंड: भीषण बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, केदारनाथ मार्ग पर फंसे 179 ट्रेकर्स के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने गंभीर रूप ले लिया है।...

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित: IBA और UFBU के बीच वार्ता के बाद राहत, 3 दिनों तक प्रभावित होने वाली सेवाएं बहाल

देश के करोड़ों बैंक ग्राहकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) द्वारा 28 सितंबर...