वारंटियों को पकड़ने के लिए चलाये गये अभियान के तहत मसूरी पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
मसूरी। पुलिस उपमहानिरीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर के निर्देश पर अपराधों को रोकने एवं वांछित अपराधियों तथा वारंटियों को पकड़ने के लिए चलाये गये अभियान में मसूरी पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अपराधों की रोकथाम एवं वाँछित अपराधियो व वारंटियों की धरपकड को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी शंकर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में फरार चल रहे दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई। जिसके क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन करते हुए प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुए फरार वारंटियो एवं वाँछित अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गयी। इसी क्रम में मसूरी पुलिस द्वारा वारंटी अभिषेक पुत्र मतवीर निवासी भट्टा रोड बार्लाेगंज व कपिल राणा पुत्र राजवीर सिंह निवासी स्प्रिंग बिला लंढौर कोतवाली मसूरी देहरादून के मस्कन पर दबिस देकर गिरफ्तार किया गया व उन्हें कारण बता कर हिरासत में लिया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि आगेे भी वारंटों की तामील करने का अभियान जारी रहेगा।
पुलिस टीम में एसएसआई गुमान सिंह नेगी, अपर उपनिरीक्षक बुद्धि प्रकाश, कांस्टेबल अरविंद कुमार, सुनील कुमार, अरशद, शामिल थे।
More Stories
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जेसीबी मशीन गर्जी अवैध प्लाटिंगो के ऊपर
टांडा रोड गाधा रोणा रोड मंगलौर तहसील रुड़की में श्री शमशाद द्वारा लगभग 4 से 5 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग...
मशीन इंस्टालेशन में सुस्ती पर प्रशासन सख्त, डीएम ने नगर आयुक्त को दिए तेजी लाने के निर्देश
देहरादून जिलाधिकारी ने सोमवार को ऋषिकेश के लालपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट...
शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 4 व्यक्ति गिरफ्तार
कोतवाली लक्सर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले/ सदिग्ध व्यक्तियो व असमाजिक तत्वो...
दून पुलिस फिर बनी मददगार
कोतवाली विकासनगर आज दिनांक 14/12/2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर...
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज; रू 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
देहरादून,जिले के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर अब...
सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण लेकर आई। इस राष्ट्रीय स्तर के...
