मुख्यमंत्री का संकल्प, ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा के साथ जारी रहे तीर्थयात्रियों का सत्कार-डीएम
*डीएम का ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण।*
*यात्री रजिस्ट्रेशन, लंगर, टॉयलेट्स, ऑपरेटर और नेटवर्क की रहे राउंड-द-क्लॉक प्रॉपर व्यवस्था,*
जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रियों की सुविधा और सहायता के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारियो से सुगम व सुरक्षित यात्रा को लेकर आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि फंड के कारण यात्रा व्यवस्थाओं में कोई कमी नही रहनी चाहिए। विभागों को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन फंड की व्यवस्था भी करेगा। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर, चिकित्सा कक्ष, यात्री प्रतिक्षालय, भोजन, आवास, पेयजल, शौचालय एवं साफ सफाई व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। ट्रांजिट कैंप में स्थापित चिकित्सा केंद्र में यात्रियों का स्वास्थ्य जांच के साथ ही आवश्यक मेडिकल सुविधा सुचारू रखी जाए। प्रत्येक हैंगर, टेंट में शुद्ध पेयजल, चाय, भोजन की समुचित व्यवस्था रखें। शौचालयों में नियमित रूप से साफ सफाई रखें। होटल, धर्मशाला, गुरुद्वारा एवं ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के भोजन, पानी, शौचालय सहित ठहरने की उचित प्रबंध हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इस दौरान एमएनए ऋषिकेश,उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, मुख्य चिकित्सा अधिएमएनए ऋषिकेशकारी डा. एमके शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित चारधाम यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नेहरू कॉलोनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी...
ब्लिंकिट, जोमेटो, स्विगी फूड डिलीवरी वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही
कार्यालय संभागीय परिवहन अधि प्रेस-नोट ब्लिंकिट, जोमेटो, स्विगी फूड डिलीवरी वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाह ब्लिंकिट, जोमेटो,...
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मंगलौर रुड़की में मुंडलाना रोड पर श्री मुस्तकीम द्वारा लगभग 25 से 26 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत...
