नाबालिक बालिका की मौत से आकरोषित लोगों ने डोईवाला कोतवाली का किया घेराव व सड़क जाम
डोईवाला क्षेत्र सुस्वा नदी के पास कुड़कावाला में स्थित एक क्रेशर में एक नाबालिक लड़की के फांसी लगाने की सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा , जहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वहां काम करने वाले चार लड़कों द्वारा कूड़ा बिनने वाली दो लड़कियों को प्लॉट से छोटा मोटा लोहा उठाते रोक लिया था जिसमें एक लड़की भाग गयी और एक को उन्होंने रोक लिया व उसे कमरे में बैठा दिया ।
साथी उनके द्वारा पुलिस को भी कॉल किया,कि एक चोरी करते हुए युवती पकडी है,जिसे कमरे में बंद किया है व कुछ समय बाद बताया कि युवती ने कमरे में फांसी लगा ली है, पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उक्त लड़की द्वारा एक कमरे में फांसी लगा ली गई बताया गया। तथा वहां मौजूद लड़कों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिसे कुछ फुटेज प्राप्त हुई है, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है, मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर के पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है,पोस्टमार्टम हेतु डॉक्टर के पैनल को निर्देशित किया गया है। चारों युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रकरण में घटनास्थल को सील किया गया है तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित करने/क्रेशर को सील करने हेतु पुलिस द्वारा तहसीलदार को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। मृतका के परिजनों, जो केशव पूरी बस्ती के निवासी है को अवगत कराया गया कि घटना की तहरीर दी जाए
जिससे पुलिस द्वारा तत्काल घटना के संबंध में कार्यवाही की जाए l
More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
