पालिकाध्यक्ष ने सीएस को लिखा पत्र, तहसील कार्यालय मॉल रोड के बाहर बनाने का किया अनुरोध
मसूरी। नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मसूरी को तहसील का दर्जा दिए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी समय में जब भी तहसील बने, वह माल रोड से बाहर बनायी जाय, ताकि लोगों को असुविधा का सामाना न करना पड़े।
नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि वर्तमान में नायब तहसीलदार का कार्यालय कचहरी परिसर में है। अगर वहां पर तहसील स्थापित की जाती है तो वहां पर न हीं वाहनों के पार्क करने की व्यवस्था है और न ही इतना स्थान है कि तहसील का कार्य पूरा हो सके। साथ ही मॉल रोड पर भी वाहनों का भार बढ़ जाएगा। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेज कर मांग की कि तहसील मालरोड से बाहर बनायी जाय, ताकि स्थानीय जनता व आस पास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि मसूरी पर्यटक स्थल होने के नाते बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही रहती है तथा सांय चार बजे से रात्रि दस बजे तक वाहनों का प्रवेश मालरोड पर प्रतिबंध रहता है। ऐसे में अगर मालरोड के अंदर कचहरी परिसर में तहसील बनेगी तो इससे मालरोड पर वाहनों की आवाजाही बढेगी जिससे पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिकों को भी परेशानी होगी। उन्होंने मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें कि तहसील के लिए कार्यालय मालरोड से बाहर स्थापित किए जाय।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
