जान को जोखिम में डालकर उफनाती गदेरा पार कर रहे पिडर घाटी के तोरती, रामपुर के ग्रामीण
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चमोली। देवाल प्रखंड के तोरती- रामपुर गांव जोड़ने वाला मोटर व पैदल मार्ग बाधित होने से गांव में आवश्यक सामग्री नहीं पहुच रही है। गांव राशन किल्लत शुरू हो गई है। रास्ते में पड़ने वाला घटगाड गदेरा से ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर किसी तरह आवाजाही कर रहे हैं। जिस तरह लोग उफनाती ग़देरे को पार कर रहे वह खतरे से खाली नहीं है।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता हरीश गडिया, युगराज बसेड़ा, पूर्व प्रधान वीरप्पन गडिया ने बताया है कि सड़क पर पीएमजीएसवाई विभाग घटगाड में पुल निर्माण का कार्य़ कर रहा है। कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है़, जिससे ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
ऐराठा गांव के लक्ष्मण टम्टा, पूर्व प्रधान मदन राम ने कहा कि देवाल मुख्यालय से ऐराठा गांव जानेवाला वन विभाग का 5 किमी पैदल मार्ग करमुनिया,मोड़ा के पास पूरी तरह-तरह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण देवसारी से आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से रास्ता खराब होने राइका देवाल में पढ़ने वाले 15 बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। क्षेत्र के अधिकांश मोटर मार्ग बाधित चल रहे हैं। देवाल खेता मानमती मोटर मार्ग 17 दिन बाद भी सुयाल कोट में नहीं खुल पाया है। देवाल हाटकल्याणी बेराधार, ग्वालदम देवसारी मोटर मार्ग की दिनों से क्षतिग्रस्त चल रहे हैं। क्षेत्र में बहने वाले ग़धेरे उफान में है। कैल पिंडर नदी खतरे के निशान पर बह रही है। बारिश से पूरी घाटी की दिनचर्या प्रभावित हैं।
More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
