राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस: मत्स्य पालकों को प्रोत्साहन के साथ सरकारी योजनाओं का दिया गया लाभ
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चमोली: जिले में मत्स्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा जिले में मछली पालन से जुड़े किसानों एवं हितधारकों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मत्स्य निरीक्षक जगदंबा ने बताया कि विकासखंड जोशीमठ मुख्यालय में ब्लाक प्रमुख हरीश परमार की उपस्थिति में मत्स्य पालकों के साथ एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के अंतर्गत ग्राम सुराई थोटा के धौली गंगा मत्स्यजीवी सहकारी समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह को मछलियों के बिक्रय हेतु एक मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स का वितरण किया गया। इसके अलावा पिण्डर घाटी के मत्स्य पालकों को मछलियों के विक्रय की व्यवस्था हेतु एक फिश कियोस्क/रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। नारायणबगड में विधायक प्रतिनिधि एवं ब्लाक प्रमुख ने इसका उद्घाटन किया। इस फिश कियोस्क/रेस्टोरेंट के माध्यम से पिण्डर घाटी के किसानों को मछली बेचने के लिए एक सुरक्षित केन्द्र मिल गया है।
मत्स्य विभाग द्वारा जिले में पहली बार किसानों की मछली बेचने हेतु फिश कियोस्क और एक मत्स्य उत्पादन स्वयं सहायता समूह व मत्स्य जीवी सहकारी समिति के बीच अनुबंध भी कराया गया। इससे कियोस्क पर बराबर रूप से मछलियों की आपूर्ति हो सकेगी। साथ ही मछली पालन से जुड़े दोनों समूहों को मछली बिकी हेतु एक निश्चित एवं अनुबंधित केन्द्र भी मिल गया है। मत्स्य विभाग द्वारा पर्वतीय जिले में किसानों की मछलियों का बिक्रय सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की पहली और सराहनीय पहल की गई है।
More Stories
हाथो में चापड़ लेकर वाहन चलाना पड़ा भारी, दून पुलिस में उतारी सारी खुमारी
*कोतवाली कैंट* सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक कार चालक कार से बाहर अपने हाथ में चापड़ (...
दिल्ली में कार में विस्फोट की घटना के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्दशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं क्षेत्र...
एसएसपी दून की अद्धितीय नेतृत्व क्षमता व अचूक रणनीति का फिर दिखा असर
विगत 09 दिनों के अंतराल में दून पुलिस ने विधानसभा विशेष सत्र के साथ - साथ महामहिम राष्ट्रपति, मा० प्रधानमंत्री...
वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
कोतवाली पटेलनगर दिनांक 04/11/2025 वादी श्री संजीव शर्मा पुत्र स्व0 रामनाथ शर्मा निवासी 150 ए/5 शान्ति विहार गोविन्दगढ कैण्ट द्वारा...
उत्तराखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का नमन, आंदोलनकारियों का होगा भव्य सम्मान
उत्तराखंड की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के मौके पर 08 नवंबर,2025 को जनपद देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में...
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने तड़के 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल एफआरआई पहुंचे डीएम सविन
मुख्यमंत्री के राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष उत्सव को भव्य बनाने; कार्यक्रम स्थल पर 24×7 कार्यों की मॉनिटरिंग हेतु दिए...
