थराली मे राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के भवन का एक हिस्सा ढहा, बड़ी दुर्घटना टली
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी।
चमोली। थराली स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में उस समय एक बड़ी दुर्घटना टल गई जब स्कूल के भवन का अगला हिस्सा अचानक ही भरभरा कर ढह गया है। गनीमत यह रही कि घटना से कुछ ही देर पहले स्कूल में छुट्टी हो गई थी और सभी छात्र छात्राएं व शिक्षक स्कूल से चले गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमेशा की भांति मंगलवार को भी आदर्श इंटर कॉलेज थराली में प्रातः प्रार्थना, शैक्षिक कार्य होने के बाद स्कूल में छुट्टी हो गई थी। सभी छात्र एव शिक्षक स्कूल से चले गए। इसके बाद अचानक ही लगभग 2:30 बजे स्कूल के मुख्य भवन के बरामदे वाला हिस्सा भरभरा कर गिर गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह फर्सवाण ने बताया कि घटना स्कूल बंद होने के बाद हुई जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
