पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को थराली पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चमोली: थाना थराली पुलिस ने पास्को एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना अध्यक्ष थराली देवेंद्र सिंह रावत ने बताया वादी द्वारा तहरीर पर उनकी नाबालिक पुत्री दिनांक 11 जून 2023 को बिना बताए घर से लापता हो गयी तथा उसको दीपक राम द्वारा ऋषिकेश ले जाकर वादी की नाबालिक पुत्री के साथ बलात्कार किया गया । वादी की तहरीर के आधार पर थाना थराली पर मुकदमा अपराध संख्या 16/2023 धारा 342/363/366A/376 भादवि तथा पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
नामजद अभियुक्त दीपक राम को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त पंजीकृत अभियोग मे पीड़िता के मा0 न्याया0 के समक्ष अन्तर्गत धारा 164 सीआरपीसी के बयानों के आधार पर अभियुक्त योगेश पुत्र रणजीत राम निवासी ग्राम कुराड थाना थराली का नाम प्रकाश में आया। प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त को कल 11 जुलाई 2023 को थाना थराली पर धारा 363/366A भादवि एवं 16/17 पोक्सो अधि0 के अन्तर्गत देर शाम को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का आज रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था म0उ0नि0 शिखा तेग्रवाल म0का0 आरती ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
