देहरादून समेत पूरे प्रदेश में नया खनन सत्र 1 अक्टूबर से शुरू, अवैध खनन रोकने के लिए 24 घंटे टास्क फोर्स तैनात

मानसून सीजन की समाप्ति के साथ ही उत्तराखंड में 1 अक्टूबर 2026 से नए खनन सत्र (2026-27) की आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है। राज्य...

उत्तराखंड पुलिस में लगभग 1,500 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया जल्द, नई भर्ती अधिसूचना की तैयारियां तेज

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बेहतरीन अवसर सामने आने जा रहा है। राज्य पुलिस मुख्यालय और शासन स्तर पर लगभग 1,500...

एशियाई खेल 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पदकों की संख्या 60 के पार पहुँची

एशियाई खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतियोगिता के 12वें दिन भारत ने तीरंदाजी (Archery) और निशानेबाजी (Shooting) में अपनी...

एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, ( एमडीडीए ) किसी संस्था की पहचान सिर्फ उसके भवन, योजनाओं और कामकाज से नहीं बनती, उसके पीछे लोगों की सोच और...

शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन

देहरादून, शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री (ओवररेटिंग) तथा दुकानों में अन्य अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों को...

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता, भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुँचा

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप...

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बचाव अभियान; वासुकी ताल से 5 ट्रेकर्स लापता, उत्तरकाशी में 29 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तराखंड के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग अभियानों के दौरान अचानक खराब हुए मौसम ने पर्वतारोहियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताज़ा घटनाक्रम में, रुद्रप्रयाग...

सेबी ने पीएमएस-म्यूचुअल फंड नियमों में दी बड़ी छूट, आरबीआई डेटा में एफडीआई 5 साल के उच्चतम स्तर पर

भारतीय अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर दो बड़ी सकारात्मक खबरें सामने आई हैं, जो देश के वित्तीय बाजार और निवेश परिदृश्य को नई गति देने वाली...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन के बाद SDRF का राहत-बचाव अभियान, 9,000 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जारी मौसम के उतार-चढ़ाव और पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर...

*एक दिवसीय रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन* *19 युवाओं का दुबई की कंस्ट्रक्शन सेक्टर में हुआ चयन* *युवाओं ने प्रदेश सरकार का जताया आभार, कौशल के आधार पर मिलता है रोजगार* *देहरादून 29 सितंबर, 2026(सू. वि.)* सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले के दौरान मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत 19 युवाओं का दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार हेतु चयन हुआ। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में युवाओं को उनके कौशल एवं योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले के दौरान ऑन द स्पॉट 53 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। साथ ही 149 युवाओं को द्वितीय राउंड के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 19 युवाओं का चयन दुबई की कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी में हुआ है। रोजगार मेले में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार के अवसरों को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिसमे 300 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट, बजाज कैपिटल तथा स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियों के लिए 600 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कर रोजगार के लिए ने अपनी रुचि दिखाई। रोजगार मेले में देहरादून के साथ-साथ अन्य जनपदों से पहुंचे युवाओं ने भी अपनी योग्यता एवं प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त किए। वही टिहरी गढ़वाल से रोजगार मेले में आए फारसराम भट्ट ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले से उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार पाने का बेहतर अवसर दिलाते है। रोजगार मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा एक ही स्थान पर रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप बेहतर रोजगार प्राप्त हो रहा है।

देहरादून,सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार...