मौसम विभाग ने 23 व 24 अगस्त को कई जिलों में रेड अलर्ट किया जारी, सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 अगस्त के लिए देहरादून सहित आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए देहरादून, पौडी गढ़वाल और हरिद्वार जनपदों के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा विक्रम सिंह के अनुसार अनुसार 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
रेड अलर्ट के तहत कहीं कहीं पर अत्यंत भारी बारिश कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी तथा गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए बुधवार को अवकाश घोषित किया है। साथ ही आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है।
डीएम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आदेश का अनुपालन न करने वाले स्कूलों में यदि प्रबंधन या प्रधानाचार्य की लापरवाही से कोई घटना घटती है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
