11 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चमोली। पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब (Liquor) के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने 11 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात्रि को थाना थराली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्रान्तर्गत भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सिमलसैण थराली के पास से बोलरों UK-11-TA-0587 में अभिषेक रावत पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम कौब तहसील नारायणबगड़ पंती थराली उम्र 21 वर्ष, देवेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह ग्राम गुडम स्टेट प0वृ0 तलवाड़ी थराली उम्र 43 वर्ष को 11 पेटी सोलमेट व रायल स्टैग मार्का अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरूद्ध थाना थराली पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं परिवहन हेतु प्रयोग में लाये गये वाहन को सीज कर दिया गया है।
छापामारी टीम में व0उ0नि0 अजीत कुमार, कां0 कृष्णा भंडारी, कां0 संदीप कुमार, हो0गां0 हितेंद्र रोशन, पीआरडी उमेश शामिल थे।
More Stories
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ
कोतवाली सहसपुर दिनांक - 05/02/2026 को देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रुम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त...
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देहरादून के विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम द्वारा समोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग...
