नथुआवाला क्षेत्र से लावारिस पशुओं को कांजी हाउस भेजने पर माननीय महापौर का आभार
देहरादून।वार्ड संख्या 100 नथुआवाला की पार्षद श्रीमती स्वाति डोभाल द्वारा क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही माननीय महापौर जी ने तुरंत पशु चिकित्सक विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
महापौर के आदेश पर पशु चिकित्सक डॉ. वरुण अग्रवाल ने अपनी टीम को तत्काल मौके पर भेजा, जिसके पश्चात क्षेत्र में घूम रहे लावारिस पशुओं को सुरक्षित रूप से कांजी हाउस पहुंचाया गया। 
इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। इसके लिए वार्ड पार्षद श्रीमती स्वाति डोभाल सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि नगर प्रशासन की यह तत्परता जनहित में एक सराहनीय कदम है और इससे भविष्य में भी ऐसी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।
More Stories
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
