कैप्टन गंगा सिंह रावत इंटर कॉलेज लालढांग में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को कैप्टन गंगा सिंह रावत इंटर कॉलेज, लालढांग में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नाबालिग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। साथ ही पुलिस चौकी प्रभारी लालढांग द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्कता एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा बच्चों को साइबर अपराधों से बचने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं ओटीपी किसी के साथ साझा न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना तथा उनमें यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।