दर्दनाक हादसा: मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट की पहाड़ी से 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत
मसूरी। बीते रोज पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट हाउस की पहाड़ी से दिल्ली के एक युवक का पैर फिसलने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर, एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक का पोस्ट मार्टम किया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त को शाम के समय थाना मसूरी को सूचना मिली कि जॉर्ज एवरेस्ट पर एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। युवक उमेश कुमार पुत्र ब्रह्म कुमार निवासी डिंडुखेड़ा थाना कांधला जिला शामली यूपी हाल निवासी कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 29 वर्ष निवासी है। वह अपने चाचा व रवि व अन्य दो रिश्तेदार अमन व देवेंद्र के साथ दिनांक 3 अगस्त 2023 को दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे तथा आज ऋषिकेश से घूमने के लिए शाम करीब 5:00 बजे के लगभग जॉर्ज एवरेस्ट पहुंचे थे। जहां पर जॉर्ज एवरेस्ट पार्क से करीब 50 मीटर ऊपर टेकरी से उमेश कुमार पैर फिसलने के कारण करीब 500 मीटर नीचे खाई में गिर गया।
सूचना पर तत्काल थाना मसूरी फोर्स व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर जॉर्ज एवरेस्ट पहुंची और संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन चलाया गया। युवक करीब 400-500 मीटर नीचे गहरी खाई में नीचे गिरा व्यक्ति उमेश कुमार खाई से मतृक बरामद किया गया। उसके शव को निकालकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। जिसकी पंचनामा-पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
