कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रान्तर्गत 20 स्थानों को चिन्हित करते हुए उक्त सभी प्वाइंटो पर लगातार समय बदल बदल कर दिन व रात्रि के समय प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। चिन्हित किये गये स्थानों पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाते हुए लगातार सघन चैकिंग सुनिश्चित की जायेगी। 
इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किलों में स्थित चैकिंग प्वांइटों पर पुलिस बल की उपस्थिती सुनिश्चित करने तथा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल की नियमित रूप से ब्रीफिंग करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रसारित करने तथा चैकिंग के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही चैकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने तथा चैकिंग में अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित पुलिसकर्मी के साथ-साथ सम्बन्धित थाना प्रभारी व पर्यवेक्षण अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किये जाने की हिदायत दी।
More Stories
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
