महिला सुरक्षा हेल्पलाइन जनपद हरिद्वार द्वारा एक दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के आदेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के दिशा-निर्देशों के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा जितेन्द्र चौधरी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक सदर/पुलिस लाइन सुश्री निशा यादव की उपस्थिति में पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार में उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों/सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षकों म0का0 शोभा, म0का0 सुष्मिता एवं म0का0 रितू द्वारा आत्मरक्षा की बुनियादी एवं महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी देते हुए व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही प्रशिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा तकनीकों का डेमो प्रस्तुत कर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के आत्मविश्वास एवं मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना रहा।कार्यक्रम में पीएमएस स्कूल, द ऑक्सफोर्ड स्कूल, न्यू सेंट थॉमस स्कूल, नवोदय विद्यालय तथा सिडकुल स्थित मिल्टन एवं मास्कोर्ड कंपनियों की बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
इसके अतिरिक्त, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन उ0नि0 अंजना चौहान, उ0नि0 ममता मखलोगा द्वारा जानकारी प्रदान की गई। नशा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर सेल से उ0नि0 प्रकाश चन्द, है0का0 योगेश कैन्थोला, एएचटीयू टीम से का0 मुकेश तथा एएनटीएफ टीम से म0का0 चांदनी द्वारा भी जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जनपद के समस्त थानों की महिला हेल्पडेस्क प्रभारी एवं अन्य महिला पुलिसकर्मगण उपस्थित रहे।
More Stories
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
