जन के जीवन पर लाया संकट; डीएम का एक्शन; गेल की सभी कार्य अनुमति निरस्त लगा 2 माह का प्रतिबंध
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार एसडीएम कुमकुम जोशी के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे रोड कटिंग कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि गेल एजेंसी द्वारा नियमों के विपरीत परियोजना समन्वय समिति की अनुमति के बिना कई स्थानों पर रोड कटिंग कर कार्य कराया जा रहा है। 
निरीक्षण में रिस्पना–आराघर चौक, कारगी–मौथरोवाला रोड, दून यूनिवर्सिटी रोड, शिमला बाईपास रोड सहित अन्य क्षेत्रों में अनियमितताएँ और सुरक्षा मानकों की घोर उल्लंघन पाया गया, जिनमें
कार्य स्थल पर बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टिंग टेप्स तथा साइनेंज का अभाव पाया, जगह-जगह खोदे गए मलवे के ढेर, जिससे मार्ग संकीर्ण व यातायात हेतु असुरक्षित हो गया है।दिन एवं रात निरंतर कार्य किए जाने से स्थानीय जनमानस को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्यूआरटी टीम द्वारा गेल एजेंसी के प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि कार्य स्थलों पर जमा समस्त मलवा एक दिन के भीतर हटाया जाए,मार्ग को यथावत एवं सुरक्षित स्थिति में बहाल किया जाए तथा यातायात संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा न रहे। अनुमति की शर्तों के गंभीर उल्लंघन के मद्देनजर, जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में जारी अनुमति पत्र के क्रमांक 01, 4(1), 4(2), 6(2), 7 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। साथ ही, गेल एजेंसी को आगामी 02 माह तक किसी भी प्रकार की रोड कटिंग अनुमति से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क कटिंग एवं सार्वजनिक कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
More Stories
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
