दीपावली पर्व पर दून पुलिस को अपने बीच पाकर खिले बुजुर्गों के चेहरे
दीपावली के पावन पर्व पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अकेले रह रहे बुजुर्ग व्यक्तियों के बीच पहुँची दून पुलिस
*आदरपूर्वक कुशलक्षेम पूछ दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं*
*दीपावली पर्व के अवसर पर उन्हें फल तथा मिष्ठान भेंट कर दून पुलिस परिवार की ओर से दी शुभकामनाएं*
*दून पुलिस से स्नेह पाकर बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद, प्यार से फेरा सर पर हाथ*
*दून पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने का दिलाया विश्वास*
*त्यौहारों के अवसर पर अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन्स के एकाकीपन की एसएसपी दून ने समझी पीड़ा*
*सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजंस की कुशलक्षेम लेने के दिये निर्देश*
*’दीपों के त्यौहार’* दीपावली को खुशियों और उत्साह का पर्व भी कहा जाता है, जिसे हर व्यक्ति द्वारा अपने परिजनों के साथ खुशियों व पूर्ण उल्लास के साथ मनाया जाता है परंतु कुछ व्यक्ति ऐसे भी है, जिनके परिजन इस अवसर पर किसी कारणवश उनके पास मौजूद/ साथ नहीं होते,
ऐसे सभी व्यक्तियों की पीड़ा व एकाकीपन के अहसास को समझते हुए उसे दूर करने तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से दीपावली के पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा अकेले रह रहे बुजुर्ग नागरिकों के घर पहुंचकर उनसे भेंट की गयी। भेंट के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों से उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी, साथ ही सुख- दुख की हर घड़ी में दून पुलिस के उनके साथ होने का एहसास दिलाया गया। दून पुलिस को अपने बीच पाकर तथा उनसे मिले प्यार व स्नेह के लिए सभी सीनियर सिटीजंस द्वारा पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया गया।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
