एन डी तिवारी की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी
देहरादून: उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री रहे श्री नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड के एक मात्र विकास पुरुष रहे जिन्होंने नवोदित राज्य की एक मजबूत आधारशिला रखी और पांच वर्ष के कार्यकाल में वो सब कर दिखाया जो बाकी के बीस वर्षों में दस मुख्यमंत्री मिल कर भी नहीं कर पाए यह उद्गार आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वर्गीय एन डी तिवारी की जन्म व निर्वाण जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कही। श्री धस्माना ने कहा कि वे राज्य के प्रथम निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री थे और नए राज्य में प्रशासनिक आर्थिक ढांचागत सुविधाओं समेत अनेक चुनौतियां थीं। राज्य में तराई के इलाकों में उत्तराखंड से अलग उत्तरप्रदेश के साथ रहने का आंदोलन हरिद्वार व उधमसिंह नगर में था। श्री धस्माना ने कहा कि इन चुनौतियों के अलावा श्री तिवारी के सामने कांग्रेस के भीतर भी कुछ चुनौतियां थीं किंतु अपने व्यापक राजनैतिक व प्रशासनिक अनुभवों का सदुपयोग करते हुए उन्होंने सभी चुनौतियों का बहुत सौम्यता से सामना ही नहीं किया बल्कि उन चुनौतियों को ही समाप्त कर दिया समाधान खोज कर।
धस्माना ने कहा कि राज्य के गोरखाली समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करवाने का निर्णय श्री तिवारी जी ने उनके (श्री धस्माना के) आग्रह पर किया था, कहा कि उत्तराखंड राज्य हमेशा श्री तिवारी के महान योगदान को याद रखेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जगदीश धीमान, प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के मीडिया सलाकार सरदार अमरजीत सिंह, श्रीमती सावित्री थापा, श्रीमती अनुराधा, श्री विकास भारद्वाज , विपुल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
More Stories
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ
कोतवाली सहसपुर दिनांक - 05/02/2026 को देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रुम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त...
