योगी ने कहा, हिंसक जानवर को शूट कर दो
* मुख्यमंत्री ने भेड़िए के हमले में मारे गए मासूमों के परिजनों से की मुलाकात
* मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को 50 हजार की मदद दी
अभयानंद शुक्ल
लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बहराइच में भेड़िए के हमले से प्रभावित कैसरगंज तहसील के ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हिंसक जानवर को देखते ही गोली मार दी जाए।
मुख्यमंत्री ने मंझारा तौकली ग्राम में पहुंच भेड़िए के हमले में मारे गए चार मासूमों के परिजनों व 16 घायलों से मुलाकात की। उन्होंने चार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख व घायलों को पचास हजार की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने प्रभावित लोगों के कच्चे घरों को पक्का करने के भी निर्देश दिया। उन्होंने भेड़िए के न पकड़े जाने पर उसे देखते ही शूट करने के भी निर्देश दिए हैं।
पीड़ितों से मुलाकात के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष नदियों के उफान के बाद जंगली जानवरों की मांद में पानी भरने से वे आबादी की ओर आ जाते हैं। फिर भी इस वर्ष कैसरगंज क्षेत्र में इनके हमले में चार मासूमों की हुई मौत अत्यंत दुखद है । हमारी सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी हुई है।
मुख्यमंत्री योगी भेड़िया प्रभावित बहराइच दौरे पर थे। भेड़िया हमले में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने बहराइच पहुंचे थे। सीएम ने वन विभाग, बिजली विभाग और पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने का दिया निर्देश। उन्होंने कहा कि घायलों को स्थानीय प्रशासन बेहतर इलाज़ कराने की मदद करें। इसके साथ ही सांसद और विधायक भी इस पर विशेष ध्यान दें।
More Stories
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
नथुआवाला क्षेत्र से लावारिस पशुओं को कांजी हाउस भेजने पर माननीय महापौर का आभार
देहरादून।वार्ड संख्या 100 नथुआवाला की पार्षद श्रीमती स्वाति डोभाल द्वारा क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर माननीय महापौर...
