एमडीडीए ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाया, दो स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति के हो रहे किसी भी निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दिशा में मंगलवार को सख्त कार्रवाई की गई।
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने सिमला बाईपास और सेलाकूई क्षेत्र में चल रही दो बड़ी अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। पहली कार्रवाई में नवीन गुप्ता द्वारा मौजा सेरपुर, सिमला बाईपास पर लगभग 15 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को तोड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में रिंकू चौधरी द्वारा निकट इंडियन पब्लिक स्कूल, राजा रोड, सेलाकूई में लगभग 10 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
एमडीडीए उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे भविष्य में आम जनता को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्राधिकरण का लक्ष्य नियोजित विकास को बढ़ावा देना और आम नागरिकों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है।
इस कार्रवाई में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता नितेश राणा, सिद्धार्थ सेमवाल, सुपरवाइजर समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है और आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एमडीडीए ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भूमि खरीद से पहले उसकी विधिक स्थिति और प्राधिकरण से स्वीकृति की पुष्टि अवश्य करें।
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
