लोगो की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाला ढोंगी बाबाओं के विरूद्ध जारी दून पुलिस की कार्यवाही
कोतवाली पटेलनगर
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशो पर उत्तराखंड में चलाए जा रहे अभियान *“ऑपरेशन क्लानेमि“* के तहत देवभूमि उत्तराखंड मे साधु सन्तो का भेष धारण कर लोगो, विशेष कर महिलाओं को ठगने का कार्य करने तथा लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।
जिसके अनुपालन में कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक: 19-08-25 को साधु संतों के भेष में घूम रहे 02 ढोंगी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 126(1)/ 170 बीएनएसएस के तहत काली मन्दिर इन्द्रेश अस्पताल रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
01- सोनू पुत्र बच्चीलाल निवासी सराय फाटक के पास, ज्वालापुर, हरिद्वार
02- बादल पुत्र बच्चीलाल निवासी सराय फाटक के पास, ज्वालापुर, हरिद्वार
*पुलिस टीम:-*
1- निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2- अ0उ0नि0 विजय प्रताप सिंह
3- का0 अनोज राणा
4- का0 मंजीत सिंह
More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
