सड़क पर दबंगई दिखने वाले युवकों को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
थाना कोतवाली नगर
मामूली बात पर अभियुक्तों द्वारा सड़क पर परिवार के साथ जा रहे व्यक्ति की रोकी थी कार,
बीच सड़क पर कार रोक कर व्यक्ति के साथ गाली गलौज, मारपीट का प्रयास तथा जान से मारने की दी थी धमकी
SSP देहरादून द्वारा घटना के संबंध में वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर दिए थे अभियुक्तों पर कार्रवाई के निर्देश
वादी हिमांशु कुमार, निवासी शिव विहार, देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 30-05-2025 की रात्रि को करीब 9 बजे हरियाणा नंबर की गाड़ी संख्या HR 42J8000 वाहन में सवार युवकों द्वारा सरे राह उनके वाहन को रोककर गाली गलौज की गई तथा उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त आवश्यक के निर्देश दिए गए उक्त निर्देशों के क्रम में घटना में शामिल युवकों के संबंध में जानकारी करने पर उक्त युवकों का अन्य राज्यों का होने की जानकारी मिली, जो देहरादून में घूमने के लिए आए थे, अभियुक्तों के संबंध में सुरागरसी/प
तारसी करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तगणों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है । घटना में शामिल गाड़ी भी पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई।
हिरासत में लिए गए अभियुक्तगण
1-अनंत चौधरी पुत्र ब्रजवीर निवासी सदर बाजार ,दिल्ली कैंट दक्षिण पश्चिम दिल्लीl
2 .दानवीर सिंह पुत्र बलराज सिंह निवासी खान जहानपुर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगरl
3.अनिल सिंह पुत्र सुखी राम
निवासी इंद्र विकास कॉलोनी मुखर्जीनगर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
गाड़ी संख्या HR 42J8000 को कब्जे पुलिस लिया गया l
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
