थार पर टशन ले रहे युवकों की दून पुलिस ने निकाली हेकड़ी
थाना राजपुर
युवकों द्वारा थार गाड़ी के ऊपर चढ़कर खतरनाक तरीके से की जा रही थी आतिशबाजी,
सड़क पर थार लगाकर मचा रहे थे हुड़दंग,
वायरल हुआ वीडियो, कप्तान ने लिया संज्ञान, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश,
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग/खतरनाक तरीके से आतिशबाजी करने वाले 04 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज
दिनांक 01/6/2025 को सहस्त्र धारा रोड निकट आईटी पार्क के पास रोड पर थार गाड़ी में 04 व्यक्तियों द्वारा पटाखे फोड़ हुड़दंग करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। उक्त घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुआ।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को आवश्यक निर्देश दिए गए, उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त थार वाहन संख्या –
UKO7FZ8290 को सीज किया गया तथा उसमें सवार चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा बताए गया कि वह अपने मित्र जानी शर्मा के फ्लैट में जन्मदिन मनाने के पश्चात सहस्त्रधारा रोड पर आए तथा अति उत्साह/जोश में आकर उनके द्वारा सड़क में पटाखे फोड़े, युवकों ने सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार उनके द्वारा की गई घटना पछतावा होना बताया।
घटना में प्रयुक्त वाहन
थार वाहन संख्या – UKO7FZ8290
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
1-जॉनी शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी फ्लैट नंबर 317 सहस्त्रधारा हाइट देहरादून ।
2-नंदन पुत्र रमन लाल निवासी उपरोक्त
3-बासु कुमार पुत्र मनोरंजन कुमार निवासी उपरोक्त
4-कपिल यादव पुत्र राम प्रकाश यादव निवासी उपरोक्त।
More Stories
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक
दिनांक-16.01.2026 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, गढ़वाल/अध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की...
हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया जरूरतमंदो को कम्बल वितरित
हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। इस...
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नेहरू कॉलोनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी...
