बकरीद पर सीएम योगी का बड़ा बयान
बकरीद पर कुर्बानी को लेकर यूपी में सियासत जारी है. एक तरफ जहां कुछ लोग बकरीद पर बकरे ना काटने की अपील कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि पुराने रीति-रिवाज हैं, इसको नहीं बदलना चाहिए. इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरमान जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी पहले से निर्धारित जगहों पर ही की जाए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त रोक है. इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि पर्व-त्योहारों पर खास सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी भी तरह की नई परंपरा की अनुमति नहीं मिलेगी.
विशेष सतर्कता बरतने का आदेश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में विवाद की स्थिति में संबंधित थाना ‘तहरीर’ की प्रतीक्षा न करे, आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं ताकि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बना रहे. योगी ने अधिकारियों की त्योहारों को लेकर जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि पांच जून को गंगा दशहरा, सात जून को बकरीद और 24 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जाए और सड़क पर नमाज ना पढ़ें.
More Stories
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
नथुआवाला क्षेत्र से लावारिस पशुओं को कांजी हाउस भेजने पर माननीय महापौर का आभार
देहरादून।वार्ड संख्या 100 नथुआवाला की पार्षद श्रीमती स्वाति डोभाल द्वारा क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर माननीय महापौर...
