उत्तराखंड में RTI दस्तावेजों से सरकार को घेरेगी कांग्रेस, नई रणनीति का किया ऐलान
प्रदेश कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों को 17 अप्रैल तक प्रदेश मुख्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। इन दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद कांग्रेस सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए एक विस्तृत रणनीति तैयार करेगी।
ऑनलाइन बैठक में निर्णय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नव प्रभात की अध्यक्षता में जिलाध्यक्षों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश में सांगठनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई, साथ ही मतदाता सूची में पाई गई अनियमितताओं को दूर करने की प्रक्रिया को गति देने और “मेरा वोट, मेरा अधिकार” अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
प्रशिक्षण पर प्रतिबद्धता
बैठक में शामिल सभी प्रतिभागियों ने संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम को समयबद्ध, सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जल्द बनेगी ठोस रणनीति
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर निकाय चुनावों में हुई अनियमितताओं को लेकर जल्द ही एक ठोस रणनीति बनाई जाएगी।
मतदाता सूची का विश्लेषण
सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अगले तीन कार्यदिवसों के भीतर अपने-अपने जिला निर्वाचन कार्यालयों से मतदाता सूची प्राप्त करें ताकि सांगठनिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मतदाता सूची से संबंधित जानकारी को भी शामिल किया जा सके।
More Stories
जिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 12 तथा विकास नगर में 2 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त।
उच्च स्तर की घबराहट के कारण हो रही बुकिंग और ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया...
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
