मसूरी में बारिश के आसार, पहाड़ों में येलो अलर्ट जारी; पूरे सप्ताह मौसम के बदले तेवर आएंगे नजर
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हो रही है, लेकिन हवा चलने से सुबह-शाम मौसम सुहाना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस पूरे सप्ताह मौसम के तेवर बदले रह सकते हैं।
मौसम में दिखेगा बदलाव
मंगलवार को सुबह से ही दून में धूप खिली रही, हालांकि बीच-बीच में आंशिक बादल भी मंडराते रहे। दोपहर में तपिश बढ़ गई और गर्मी ने पसीने छुड़ाए। हालांकि, सुबह-शाम मौसम सुहावना बना रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी सूचना है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी व देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा हो सकती है।
More Stories
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नेहरू कॉलोनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी...
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मंगलौर रुड़की में मुंडलाना रोड पर श्री मुस्तकीम द्वारा लगभग 25 से 26 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत...
बाईक रैन्टल संस्थानों पर परिवहन विभाग की छापेमारी
आम जनता की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए देहरादून में बाईक रैन्टल संस्थानों की जांच हेतु डॉ0 अनीता चमोला, संभागीय...
