मसूरी गोलीकांड के शहीदों की याद में आयोजित किया रक्तदान शिविर, सौ यूनिट रक्त एकत्र
मसूरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुए मसूरी गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों की याद में बार्लोगंज स्थित सनातन धर्म मंदिर सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एमपीजी कालेज प्रिंस ने बताया कि उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए छह आंदोलनकारियों बलवीर सिंह, धनपत सिंह, मदन मोहन मंगाई, राय सिंह बंगारी, बेलमती चौहान, हंसा धनाई की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर आइएमए ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बार्लोगंज सहित मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों से आकर लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, क्योंकि उनके द्वारा दिए गये एक यूनिट खून से किसी एक की जान बचाई जा सकती है।
इस मौके पर प्रिंस पंवारा, शिवम, विशाल, प्रवीन, आकाश, पायल, अर्जुन आर्य, आकाश, सचिन, विकास, आशु, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
